ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब की धरती पर सिखों ने जन्म लिया। साथ ही इस पवित्र धरती पर कई महानपुरूष भी आए। जिन्होने अपनी शिक्षाओं के साथ लोगों की जिंदगी को सुधार दिया और उनको अच्छे कामों में लगा दिया। कई महानपुरूषों और योद्धाओँ ने इस धरती की खातिर अपनी जिंद जान वार दी। सिखों के गुरूओं ने बिना किसी फल के लोग भलाई की तो वहीं उन्होने लोगों को भी इस रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी।
गुरूओं ने लोगों को बिना किसी स्वार्थ के सेवा करने का संदेश दिया। इसी तरह ही गुरूओं की शिक्षाओं पर चलकर सोढी विक्रम सिंह अपने द्वारा चलाए गए मिशन के साथ लोगों की भलाई कर रहे है। इस मिशन के तहत वो धरती को साफ सुथरा कर रहे है। जिस कारण उनके साथ हजारों की गिनती में लोग जुड़ रहे है।
यह है सोढी विक्रम सिंह
सोढ़ी विक्रम सिंह को अपनी विरासत से यह मुहारत मिली। सोढ़ी विक्रम सिंह श्री गुरु रामदास जी के वंशजों से ही आते है। सोढ़ी विक्रम सिंह सिखों के चौथे गुरु, गुरु रामदास जी की विरासत को आगे लेकर जा रहे है। साथ ही, पंजाब की धरती के कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में लगे हुए है।
जिसको बिना किसी स्वार्थ के वो पूरा भी कर रहे है। सोढ़ी विक्रम सिंह हेरिटेज फाउंडेशन के द्वारा सार्वजनिक कल्याण करने में लगे हुए है। उनके द्वारा चलाई गई मिशन के कई संस्था और विद्यार्थी भी जुड़े हुए है। जो उनके साथ कई कल्याणकारी काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि श्री आनंदपुर साहिब की धरती को साफ करने का काम भी कर रहे है। सोढी बिक्रम सिंह ने पोलो गेम में भी मुहारत हासिल की है। जिस कारण उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब में उन्होने अपने दादा की याद में सोढ़ी किशन सिंह मेमोरियल पोलो कप बनवाया है।
हेरीटेज फाउंडेशन मिशन का स्वच्छ अभियान
श्री आनंदपुर साहिब सिखों के पवित्र स्थानों में से एक है जहां दशम गुरु गोबिंद सिंह ने पांच प्यारे को अमृत छकाया था। साथ ही यहां पर बहुत ही धुमधाम से होला महोल्ला मनाया जाता है। खासतौर पर सिख समुदाय इस त्योहार को पूरे श्रद्धा भावना से मनाते है। इस पवित्र धरती को साफ करने के साथ साथ कार सेवा भी शुरू की गई है। इस शहर को साल 2019 तक साफ कर दिया जाएगा। सोढ़ी विक्रम सिंह ने इस शहर को देश का सबसे साफ सुथरा शहर बनाने की कसम खाई हुई है। जिसके कारण कार सेवा शुरू हुई है। जो 2019 तक बैसाखी वाले दिन तक जारी रहेगा। इतना ही नहीं, यह मिशन प्रकृति से बहुत ही गहराई से जुड़ा हुआ है। जहां ये ये मिशन श्री आनंदपुर साहिब को साफ सुथरा करने का काम कर रहा है तो वहीँ पर वो इस शहर की हवा को भी साफ बनाने में लगा हुआ है।
वातावरण को किया जा रहा शुद्ध
दूसरी तरफ ये मिशन श्री आनंदपुर साहिब के पर्यावरण को भी साफ सुथरा करने में लगा हुआ है। यह मिशन आनंदपुर साहिब को साफ सुथरा करने के साथ साथ उसके पर्यावरण को भी शुद्ध कर रहा है। इस कल्याणकारी काम को करते हुए सोढ़ी कहते हैं कि मानव जाति की सेवा करने के लिए, सबसे महत्वपूर्ण काम प्रकृति से प्यार करना और इसे साफ रखना है। यह काम करके, जहां पर्यावरण साफ होगा वहीं दूसरे लोगों को भी इसकी प्रेरणा मिलेगी। साथ ही उनका यह भी कहना है कि उनका उद्देश्य यह है कि जो भी इस शहर में आए उसको साफ सुथरा और हरियाली से भरा हुआ शहर मिले। प्रकृति से जुड़ना और उसको प्यार करना ही लोग भलाई की सबसे बड़ी सेवा होती है। इस काम के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ना चाहिए सिमरन करते हुए लोग भलाई की सेवा करनी चाहिए।





