एक पिता का पुलिस से सवाल, हिट एंड रन केस में कब मिलेगा इंसाफ ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कई बार बच्चे घर से कहकर जाते हैं कि मैं कुछ देर बाद घर लौट जाउंगा लेकिन कौन जानता है कि उसके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कई बार बच्चे घर से कहकर जाते हैं कि मैं कुछ देर बाद घर लौट जाउंगा लेकिन कौन जानता है कि उसके बाद उनका बच्चा कभी घर नहीं लौटेगा | ये सोचना भी किसी परिजन के लिए दर्दनाक हादसे से कम साबित नहीं होगा | तो जरा सोचिये उस परिवार के बारे में जो इस तकलीफ से गुजरे हों और उसके बाद भी उनके साथ पुलिस लापरवाही करे तो उस परिवार पर क्या बितती है वो आप इस रिपोर्ट से अंदाजा लगा सकते है |

जी हां मामला फगवाड़ा के मुहल्ला भगतपुरा का है जहां प्रवीन कुमार लगातार पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग कर रहे है | लेकिन पुलिस है कि सुस्त रवैया अख्तियार किये हुए है | दरासल मामला 15 जुलाई 2016 का है जब प्रवीन का बेटा रोहित अपने दोस्त के साथ किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था, की तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया | इस बात की सूचना रोहित के दोस्त ने प्रवीन को दी सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वो रोहित को बचा नहीं सके | रोहित की मौत के बाद ये बात पुलिस तक भी पहुंची | पीड़ित पिता ने रो रो कर पुलिस से इंसाफ की गुहार भी लगाई उस वक्त तो पुलिसकर्मियों ने मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दे दिया |

लेकिन वक्त बितने के साथ साथ पुलिस ने सुस्त रवैया अपना लिया और अब आलम ये है कि इतने दिनों बाद भी पुलिस के हाथ ना ही वो कार लगी है और ना ही आरोपी का कोई पता चल पाया है | पीड़ित प्रवीन की माने तो उन्होंने जो पुलिस को कार का नम्बर दिया था | पुलिस ने मामला दर्ज करने के दैरान वो नंबर नोट ही नहीं किया | प्रवीन का ये भी आरोप है कि अब इस मामले में या तो पुलिस उन आरोपियों से मिली हुई है या फिर उन्हें इस मामले में कोई दिल्चस्पी नहीं है | इन सब के बीच पीड़ित प्रवीन और उसके परिवार पुलिस के इस रवैये से काफी परेशान है |

अब ऐसे में कोई कैसे पुलिस से न्याय की उम्मीद कर सकता है जहां पीड़ित परिवार ही आरोपी की जानकारी पुलिस को दे रहा हो | लेकिन फिर भी पुलिस उनकी मदद करने को तैयार नहीं |

Watch Video

https://youtu.be/4ZJZUTqTh9g

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *