पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, पुलिस पर की फायरिंग, 1 लुटेरा गिरफ्तार, 3 मौके से फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: होशियारपुर में लोगों के मन में लुटेरों का इस कदर खौफ है कि वो उनके नाम से भी डरने लगे हैं और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: होशियारपुर में लोगों के मन में लुटेरों का इस कदर खौफ है कि वो उनके नाम से भी डरने लगे हैं और पुलिस के पास भी लुटेरों के खिलाफ आये दिन शिकायत आते रहते थे | जिसे लेकर पुलिस ने लुटेरों पर नकेल कसने के लिये अपने खबरियों को जगह जगह फैला दिया | जिससे लुटेरों के बारे में पुलिस को पता चल सके और एक दिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि होशियारपुर के माहिलपुर में देर रात कुछ कार सवार लुटेरे वहां से गुजरने वाले हैं | जिसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ने के लिये वहां पहुंच गई और उस कार सवारों को देख पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन लुटेरे पुलिस को चकमा देकर फरार होने लगे जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया |

इस दौरान कार सवार एक लुटेरा पुलिस की गाड़ी पर फाइरिंग करने लगा और पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई की दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने किसी तरह गोली चलाने वाले लुटेरों को धर दबोचा | लेकिन बाकी लुटेरे मोके से फरार होने में कामयाब रहे | जिनकी तलाश की जा रही है |

Watch Video

https://youtu.be/5EgcXRXrj8c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *