अवैध तरीके से शराब को बेच रहा व्यक्ति आया मोहाली पुलिस के शिकंजे में..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  मोहाली से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पर पुलिस ने देर रात अवैध शराब की खेप सहित एक व्यक्ति को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  मोहाली से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पर पुलिस ने देर रात अवैध शराब की खेप सहित एक व्यक्ति को काबू किया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे रोड़ पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को शक के आधार पर कार को रूकने का इशारा किया पर कार चालक ने कार को रोकने की जगह वहां से भागने लगा।

car

जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया। कार तेज रफ्तार में होने के कारण अपना संतूलन खो बैठी और सीधे वो फुटपाथ से टक्करा गई और फिर कार चलना बंद हो गई।

car

इसके बाद पुलिस ने कार को चारों तरफ से घेर लिया और कार की तलाशी ली। सूत्रों से पता चला है कि कार की तलाशी के समय उसमें काफी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार किया गया शख्स काफी समय से अवैध तरीके से शराब को बेच रहा है। पर इस बार वो कामयाब नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *