जीके और सिरसा में शक्ति प्रदर्शन शुरू, मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुलाई मीटिंग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली सिख गुरुद्वारे मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके और महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा में लड़ाई के बाद अब शक्ति प्रदर्शन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली सिख गुरुद्वारे मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके और महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा में लड़ाई के बाद अब शक्ति प्रदर्शन भी शुरू हो गया है | मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने घर पर मीटिंग बुलाई, जिसमें 20 के करीब मेंबर पहुंचे | वहीं, तख्त श्री पटना साहिब के प्रधान अवतार हित सहित अकाली दिल्ली महिला विंग की अध्यक्ष रंजीत कौर भी मौजूद रहीं |

हालांकि, मीटिंग के बाद कोई भी कुछ ज्यादा बोलने को तैयार नहीं था | लेकिन दबी आवाज़ में भ्रष्टाचार की जांच करवाने की मांग करते नजर आए और जब मीटिंग की वजह पूछी गई तो अवतार हित को सम्मानित करने की बात करते नज़र आए |

Watch Video

https://youtu.be/Vea51t0xfUI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *