ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: होशियारपुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने पंजाब सरकार द्वारा नवम्बर में लगाए जाने वाले रोजगार मेले को लेकर निशाना साधा है | सांपला ने इसे पंजाब के नौजवानों से एक छलावा करार दिया है | उन्होंने कहा है कि अगर पंजाब में किसी को नौकरी मिली है तो वो बियंत सिंह का परिवार है और अगर किसी को कारोबार मिला है तो वो राणा गुरजीत के बहादुर है | इस मौके पर सांपला ने कैप्टन के विदेशी टूर को भी आड़े हाथों लिया|
सांपला ने कैप्टन के अमृतसर रेल हादसे पर फेरी को पहलवानी दौरा बताया और कहा कि प्रदेश व देश आज तक जितने भी देश की बड़ी शख्सियतों को लेकर समागम हुए है उनमें उन्होंने कभी समय नहीं दिया | जबकि अपनी महिला मित्र के लिए शिमला और हाल ही में सरकारी दौरे के बाद तुर्की में छुट्टियां बिताने के लिए समय है | इस मौके पर अमृतसर रेल हादसे और कैप्टन के विदेशी टूर पर बोलते हुए सांपला ने पीएम मोदी का हवाला देते हुए कहा कि कैप्टन स्वतंत्र मस्त मनमौजी फौजी है

