ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद से एक ऐसी दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक पंजाबी लड़की को जिंदा जला कर जान से मार दिया है। ये वारदात इतनी भयानक है कि हर किसी की आत्मा हिल जाएगी। बता दें कि हैदराबाद में पंजाबी लड़की अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।
पिछले काफी दिनों से दोनो एक दूसरे से किसी बात को लेकर बात नहीं कर रहे थे जिस कारण उसके प्रेमी ने गुस्से में आकर केरोसिन का तेल डालकर उसको जिंदा जला दिया। जख्मी हालत में जब उसको अस्पताल में भर्ती किया गया तो वहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और साथ ही उसने ये भी बताया कि महिला पंजाब से थी और पहले से ही शादी शुदा थी गुस्से में आकर उसने ये कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।


