पानीपत में बंदर पेट्रोल से बुझाता है अपनी प्यास !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  हर कोई चाहे वो इंसान है या फिर जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी को पीता है। पर प्यास को बुझाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  हर कोई चाहे वो इंसान है या फिर जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी को पीता है। पर प्यास को बुझाने के लिए हर किसी को पानी की जरूरत नहीं होती है। ऐसा ही कुछ हरियाणा से देखने को मिला है। जहां का एक ऐसा जानवर सामने आया है जो अपनी प्यास पेट्रोल से बुझाता है। बता दें कि पानीपत से बाइक में से पेट्रोल अचानक खत्म होने की लगातार खबरे सामने आ रही थी जिस कारण इस मामले की छानबीन की गई।

Monkey 4

पर इस मामले के पीछे का सच सामने आया तो सभी हक्के बक्के ही रह गए। बता दें कि बाइक में से पेट्रोल के खत्म होने का कारण एक बंदर को बताया गया। ये बंदर ना तो केला खाता था और ना ही पानी पीता था इस बंदर को पेट्रोल पीने की आदत पड़ चुकी थी। जिस के चलते ये चोरी चोरी बाइक से पेट्रोल पीने लगा। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Monkey

पर जब बाइक में से पेट्रोल के खत्म होने का कारण मिला तो उनमें से एक व्यक्ति ने बंदर की पेट्रोल पीते हुए की वीडियो को रिकोर्ड कर ली। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही ये देखने में काफी अदभूत लग रहा है कि एक बंदर अपनी प्यास पेट्रोल से बुझा रहा है।

Monkey

गौरतलब है कि पेट्रोल की कीमतें कभी कम होती है और कभी ज्यादा वहीं बंदर का इस तरह से पेट्रोल पीना काफी हैरान कर देने वाला मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *