गाड़ी में सवार पुलिस वाले ने बाइक सवार नौजवानों को कुचला !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  कोटकपूरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक तेज रफ्तार ने दो जिंदगियों को तबाह कर दिया। मिली जानकारी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  कोटकपूरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक तेज रफ्तार ने दो जिंदगियों को तबाह कर दिया। मिली जानकारी अनुसार एक तेज रफ्तार कार ने बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण मौके पर ही दो नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों से पता चला है कि कार को एक पुलिस अधिकारी चला रहा था जिसने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी।

गौरतलब है कि कार चालक पुलिस वाले के साथ एक महिला भी बैठी हुई थी जिस कारण इस मामले को पुलिस काफी गंभीरता से ले रही है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से पता चला है कि महिला की सास ने बताया कि वो उसको मायके जाने के लिए बस में बैठा कर आई थी पर वो कार सवार के साथ कैसे बैठी इस बात का पता उनको भी नहीं है।

nangal road accident

इस मामले के बाद ये सवाल उठ रहा है कि ये एक हादसा है या फिर एक सोची समझी साजिश। फिलहाल ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *