कॉमेडियन कपिल शर्मा ने दिया अपने फैंस को धोखा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की वापसी का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है पर कपिल शर्मा ने फिर से अपने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की वापसी का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है पर कपिल शर्मा ने फिर से अपने फैंस को एक जोरदार झटका दिया है। सूत्रों की मानें तो कपिल शर्मा जल्द ही अपना एक नया शो दिवाली वाले दिन लेकर आ रहे थे पर अब वो ऐसा नहीं कर रहे है।

kapil sharma

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कपिल शर्मा का शो दिवाली को लांच होने वाला था पर अब कपिल के शो को कुछ समय के लिए आगे कर दिया है। साथ ही शो के निर्माता को शो को लांच करने में काफी मुश्किलें भी आ रही है। जिस कारण ये शो नवंबर या दिसंबर में लांच किया जा सकता है।

kapil sharma

सूत्रों से ये भी पता चला है कि इस शो की शुटिंग के लिए नई जगह भी देखी जा रही है। गौरतलब है कि दिसंबर में कपिल शर्मा की शादी भी होने वाली है और उनका नया शो भी दिसंबर में लांच किया जाना है पर कपिल का इस पर कहना है कि उनकी शादी से पहले ही शो को लांच कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *