ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री नगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार सुरक्षाबलों को इस संबंधी खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद सेना ने आतंकियों के खौफनाक इरादों को हरा दिया।
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी को मार गिराया है। इसके बाद इलाके में सर्च आपरेशन जारी है और साथ ही इलाके में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है। शाथ ही सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है।



