ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकुला को बड़ी सौगात दी है | ताउ देवी लाल स्टेडियम से करीब 85 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन कर पंचकूला को बड़ी सौगात दी | इस दौरान सीएम मनोहर ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया | केजरीवाल ने सभी पार्टियों पर हरियाणा को लूटने के आरोप लगाए हैं | जिसपर सीएम मनोहर ने कहा कि वे अपने प्रदेश को संभाले | क्योंकि दिल्ली में जिस तरह की सुविधाएं हैं उसके बारे में सभी जानते हैं | दिल्ली एक अधूरा राज्य है इसलिए केजरीवाल का मकसद शोर करना है |
वहीं रोडवेज की हड़ताल पर सीएम ने कहा कि वे जनता की परेशानी से चिंतित हैं | सोमवार को प्रदेश में 800 बसें चली है | फिलहाल ड्राइवर और कंडक्टर की भर्ती की जा रही है और जल्द ही सभी बसों को चलाने की कोशिश करेंगे | सीएम ने रोडवेज यूनियन को नसीहत देते हुए कहा कि यूनियन को अपनी समस्या उठानी चाहिए ना कि सरकार की पॉलिसी पर सवाल | क्योंकि लोकतंत्र में नीति बनाना सरकार का काम होता है |
Watch Video
https://youtu.be/b42mm4bX5Ww
