ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का वेट कम ना करने के कारण गुस्से में आए पेट्रोल पंपों के मालिकों ने हड़ताल करने का ऐलान किया है। मिली जानकारी अनुसार पेट्रोल-डीजल के वेट कम ना करने के कारण दिल्ली में करीब 400 के करीब पेट्रोल पंप बंद रहेगे।
जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही CNG डिस्पेंसिंग यूनिट भी बंद रहेगी। दिल्ली सरकार के खिलाफ पेट्रोल पंपों के मालिकों का रोष प्रदर्शन है। गौरतलब है कि इस हड़ताल के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

