पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन की मदद लेने से किया मना और कहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को जान से मारने की साजिश रची जा रही थी इस साजिश का पर्दाफाश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को जान से मारने की साजिश रची जा रही थी इस साजिश का पर्दाफाश उस समय हुआ जब यूपी की पुलिस ने तीन खालिस्तानी समर्थको को गिरफ्तार किया। जिनसे पता चला कि वो प्रकाश सिंह बादल को जान से मारने की योजना बना रहे थे।

इस मामले को गंभीरता से देखते हुए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए। पर सूत्रों से पता चला है कि प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की सुरक्षा देने की पेशकश को साफ तौर से मना कर दी है।

amrinder singh and parkash singh badal

प्रकाश सिंह बादल का कहना है कि उनको किसी भी सुरक्षा की जरूरत नहीं है और पंजाब की शांति और भाईचारे के लिए यदि उनको अपनी जान भी देनी पड़े तो वो अपनी जान देने से पीछे नहीं हटेगे। सूत्रों से ये भी पता चला है कि प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि गर्मख्यालियों और खतरनाक नारों के पीछे हमेशा कांग्रेस सरकार का ही हाथ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *