किसानों ने निकाला पराली को जलाने का नया तोड़, पराली के बनाएगे ‘रावण’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में पराली की समस्या बड़ी समस्या बनी हुई है। पराली को जलाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में पराली की समस्या बड़ी समस्या बनी हुई है। पराली को जलाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पराली के धुएं के कारण सड़क हादसे होते है और साथ ही कई तरही की सांस की बीमारियां हो जाती है। पर अभी किसान पंजाब सरकार के निर्देश को ना मानते हुए पराली जला रहे है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

paddy

किसानों का कहना है कि पंजाब सरकार उनको मुआवजा नहीं दे रही है और ना ही पराली को आग लगाने दे रही है। पंजाब सरकार के खिलाफ वो पराली को जला रहे है। सूत्रों से पता चला है कि इस साल दशहरे में किसान पराली को जलाने का नया तरीका अपनाने की योजना बना रहे है।

picture

इस दौरान किसान पराली के रावण को फूंके की योजना बना रहे है। किसानों का कहना है कि इस तरह से दशहरा भी मना लिया जाएगा और पराली का भी बंदोबस्त हो जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब में गेंहू की फसल की बिजाई का भी समय आने वाला है पर किसानों की पराली अभी भी खेतों में है जिस कारण गेंहू की बिजाई को काफी देर हो सकती  है। जिसके चलते किसानों को  काफी नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *