अब चंडीगढ़ में साइकिल सवारों के भी काटे जाएंगे ‘चालान’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  आए दिन गलत तरीकों से और ट्रैफिक के नियमों की पालना ना करने के कारण कई लोगों को अपनी जान से हाथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  आए दिन गलत तरीकों से और ट्रैफिक के नियमों की पालना ना करने के कारण कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है जिस कारण परिवार के परिवार तबाह जाते है। इसी को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है और साथ ही ट्रैफिक के नियमों में भी सुधार किए है। चंडीगढ़ में यदि कोई भी साइकिल ट्रेक पर यदि कोई दूसरा वाहन चलाने पर चालान काटे जा रहे है।

cycle

पर अब ये ही कानून साइकिल चलाने वाले पर भी लागू किया जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि चंडीगढ़ शहर में अब सही तरीके से साइकिल नहीं चलाने पर चालान काटे जाएगे। सूत्रों से पता चला है कि यदि साइकिल सवार मुख्य सड़क पर चलाएगे तो साइकिल सवार का भी चालान काटा जाएगा।

cycle

सूत्रों से ये भी पता चला है कि इस संबंधी मीटिंग की जानी जिस दौरान ये फैसला लिया जाएगा। पर चंडीगढ़ पुलिस ने इस पर कार्रवाई तकरीबन पूरी कर ली है। फिलहाल पुलिस की तरफ से साइकिल को सही तरीके से चलाने के संबंधी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साइकिल सवारों का चालान काटने का फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *