ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के पीरदाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां दो लोगों ने मिलकर एक हैंडीकैप युवती के साथ दुष्कर्म किया | जी हां पीड़िता का आरोप है कि बदमाशों ने उसे जबरदस्ती अपनी कार में बैठाया और अपने साथ राज नगर ले गये और वहां दोनों बदमाशों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया | पीड़िता ने अपने आप को बचाने के लिये किसी तरह से शोर मचाना शुरू किया | पीड़िता की आवाज सुनते ही लोग वहां पहुंचे | लोगों को मौके पर पहुंचते देख दोनों आरोपी डर गये और वो वहां से युवती को छोड़कर फरार हो गये | लोगों ने पीड़िता की हालत को देखते हुये तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी | लेकिन घंटो बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और आखिरकर अगले दिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिये पीड़िता खुद थाने पहुंची |
पीड़िता अपने साथ इंसाफ की उम्मीद को लेकर थाने पहुंची थी | लेकिन थाने में भी पीड़िता के साथ पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया और मामला दर्ज करने से मना कर दिया | इस बात से नाराज परिजनों ने थाने में ही हंगामा करना शूरू कर दिया और पुलिस के खिलाफ बुरी भला कहने लगे | जिसके बाद मामला गर्मता देख पुलिस ने पीड़्त परिजलनों को समझाने की कोशिश की और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया |
पीड़िता के मुताबिक दोनों आरोपियों में से एक आरोपी शराब तस्कर है जिसका नाम राजू है और उसी ने उसे अपने दोस्त के साथ कार में जबरन बैठाया था | पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी राजू और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है | अब देखना होगा की दोनों आरोपियों को पुलिस कब तक अपने गिरफ्त में लेती है |



