ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरूग्राम में अपराध बढ़ते ही जा रहे है। जिस कारण इसको अपराधों से भरा हुआ शहर भी कहा जाता है। गुरूग्रम में पुलिस की कार्रवाई भी काफी ढीली है जिस कारण गुरूग्राम में अपराध बढ़ते ही जा रहे है। साथ ही बदमाशों के हौंसले भी काफी बुलंद हो गए है।
मिली जानकारी अनुसार एक मिठाई की दुकान पर कुछ बदमाशों ने अंधा धुंध गोलियां चला दी जिस कारण फायरिंग के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बदूंक से करीब 9 बार फायरिंग की थी। इस मामले की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के कारण पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


