ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बारिश के कारण लोगों को जहां पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं पंजाब के लोगों पर अब डेंगू का खतरा मंडराने लगा है। गौरतलब है कि पूरे पंजाब में जानलेवा डेंगू अपना पैर पसार रहा है जिस कारण पंजाब के कई लोग इसकी चपेट में आ रहे है। पर पंजाब सरकार अभी अपनी आंखे बंद करके बैठी हुई है।
गौरतलब है कि पंजाब में डेंगू का कहर इतना बढ़ चुका है कि लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में करीब 1600 से भी अधिक मरीज डेंगू के मरीज बताए जा रहे है जबकि 183 मरीज ऐसे है जो इसकी चपेट में पूरी तरह से आ गए है।
इतना ही नहीं लुधियाना में डेंगू के कारण एक मौत भी हो गई है। गौरतलब है कि पंजाब में स्वास्थ्य विभाग ने बड़े स्तर पर जांच की मुहिम शुरू की हुई है। इसके बावजुद भी डेंगू ने अपना कहर कायम कर रखा है। वहीं दूसरी तरफ लोगों को अपना खास ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है। साथ ही आसपास सफाई रखने के भी निर्देश दिए गए है।


