ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद की तिरखा कॉलोनी में अपने आप को बालाजी का भक्त बताने वाले अशोक के ऊपर उसी की एक 16 साल पुरानी भक्त ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले 16 साल पहले वो अशोक कुमार के पास इस शख्स के साथ अपने घर के दुख लेकर पहुंची थी | धीरे-धीरे इस पाखंडी बाबा के मायाजाल में इस तरीके से उलझ गई कि उसकी जिंदगी बाबा ने बर्बाद करके रख दी | महिला के लगातार विरोध करने के बावजूद भी पाखंडी बाबा ने महिला की अस्मत को तार-तार कर दिया |
इतना ही नहीं इस पाखंडी बाबा ने महिला के मकान के कागजात और इसकी बहन के तलाक में मिले ₹4लाख नगदी भी अपने कब्जे में ले रखी है | फिलहाल महिला ने बल्लभगढ़ की महिला थाने में बाबा के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है | वहीं पुलिस की मानें तो महिला के बयानों पर उन्होंने बाबा अशोक और उसके दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है आरोपी बाबा को हिरासत में ले लिया है |
Watch Video
https://youtu.be/EdtqehpjgPg
