ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बहुत ही बड़ी सफलता हासिल हुई है। बता दें कि सुरक्षाबलो और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसके चलते सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में करीब एक आतंकवादी को मार गिराया।
बताया जा रहा है कि मारा गया आतंकी का नाम शब्बीर अहमद डार है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ के दौरान कई आतंकवादी भागने में कामयाब रहे है जिनकी तलाश की जा रही है।


