ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा का दौरा किया | जहां, उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए 2019 के लोकसभा चुनावों पर प्रतिक्रिया दी | केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अकाली दल एक ऐसी पार्टी है जो हर चुनावों के लिए तैयार रहती है | 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भी अकाली दल पूरी तरह तैयार है |
2019 चुनावों के लिए SAD तैयार- हरसिमरत
वहीं, कांग्रेस की मौजूदा सरकार जिनका ना तो कोई लीडर और ना ही कोई वर्कर लोगों में दिखाई नहीं देता | हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब के चुनाव हमारे लिए कोई मायने नहीं रखते, बल्कि लोगों की सेवा करना हमारे लिए मायने रखता है |
पंजाब सरकार गूंगी-बहरी- हरसिमरत
अध्यापकों की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है | जिसपर हरसिमरत ने कहा कि पंजाब सरकार गूंगी-बहरी सरकार है | क्योंकि इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, चाहे कोई कितना भी प्रदर्शन करता रहे |
आम आदमी पार्टी का नहीं वजूद- हरसिमरत
उधर, आम आदमी पार्टी पर बोलते हुए हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का अब कोई वजूद नहीं रहा…ये पार्टी चारों तरफ बिखरी पड़ी है और जिस पार्टी की नींव ही झूठ से शुरू हुई हो, वो कभी पार्टी नहीं बनती
