चंडीगढ़ में सिख महिलाओं को केंद्र सरकार से राहत, सिख महिलाओं का चालान नहीं काटने की दी सलाह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ में सिख महिलाओं को दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न पहनने की छूट दी है। मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ में सिख महिलाओं को दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न पहनने की छूट दी है। मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को सलाह दी है कि वह दिल्ली की ही तरह चंडीगढ़ में भी दोपहिया वाहनों पर चलने वाली सिख महिलाओं को हेमलेट न पहनने की छूट दे |

एक विज्ञप्ति के अनुसार मंत्रालय ने कुछ सिख संगठनों की मांग पर चंडीगढ़ प्रशासन को यह निर्देश जारी किया है | अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इस मांग पर जोर देने के लिए गृह मंत्री से मिले थे जिसके बाद यह घोषणा की गई | मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने चंडीगढ़ प्रशासन को दिल्ली सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना का पालन करने की सलाह दी है |

Watch Video 

https://youtu.be/ECc-zPjhddY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *