ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीते दिन जालंधर पुलिस के हत्थे चड़े तीन कश्मीरी छात्रो में से एक छात्र मोहम्मद इदरीश शाह जालंधर के सेंट सोल्जर कालेज में पड़ता था और वो बी एस सी के पांचवे सेमेस्टर में था और कुछ दिन पहले ही वो जालंधर के न्यू हरबंस नगर की कोठी नंबर 92 में रुका था | जिस घर में वो रुका था उसके मालिक कहना है कि उनके पीजी में पांच कश्मीरी छात्र रहते थे और दो दिन पहले इदरीश रात को यहां रुका था जिसके बाद वो जालंधर के सीटी कालेज में चला गया था | जहां से पुलिस ने इनको धर दबोचा |
इनका मकसद पंजाब में एक बड़ा धमाका करना था | जिसके तहत पंजाब के शांत वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश हो रही थी | शांत पंजाब के माहौल को दहशत में बदलने की फिराक में आतंकी बैठे हुए थे | जिसे लेकर ये जी तोड़ प्लानिंग कर रहे थे | इस मामले के सामने आने से ऐसा लग रहा है मानों पंजाब को फिर से आतंक के पंजे में जकड़ने की कोशिश की जा रही हो | लेकिन एक ऐसी ही कोशिश को पंजाब की जांच एजेंसियों ने नाकाम कर दिखाया |
मामला जालंधर का है जहां जम्मू कश्मीर पुलिस, पंजाब की जांच एजेंसियों और पंजाब पुलिस ने मिलकर जालंधर से 3 संदिग्ध छात्रों को विस्फोटक सामग्री के साथ हिरासत में लिया था | शुरूआती जांच में ये खुलासा हुआ है कि सिटी इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले ये तीनों छात्र दिवाली पर बड़ा धमाका करने की तैयारी में थे | पुलिस ने इनसे एक 47 और आरडीएक्स बरामद किया है | सूत्रों का ये भी कहना है कि दशहरे के मौके पर ये लोग ज्योति चौक जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में धमाके करने की तैयारी में थे | इतना ही नहीं दिवाली पर भी ये बड़ा धमाका करने की साजिश रच रहे थे |
Watch Video
https://youtu.be/nalJFb3DeEA
