ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के लोगों को जल्द ही पंजाब सरकार बिजली का जोरदार झटका देने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पंजाब की बिजली दरों में एक बार फिर से बढावा हो गया है जिस कारण पंजाब के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बिजली की दरों में एक बार फिर से बढौतरी होना कांग्रेस सरकार की सत्ता में आने से ये 11वीं बार होगा। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब सरकार ने बिजली की दरों में करीब 12 पैसे की बढोतरी की है। इस बढोतरी को फ्यूल एडजस्टमेंट के नाम पर किया गया है।
कहा ये भी जा रहा है कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन की तरफ से वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली त्रैमासिक यानि की 1 अप्रैल से 30 जून तक के बनते बिलों को एफसीए दे बकाये को अक्टूबर से दिसंबर तक के बिलों में वसूल करेंगे।


