ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पुलिस आए दिन सवालों में घिरती रहती है और अब एक बार फिर पंजाब पुलिस पर सवाल उठे हैं | मामला गुरदासपुर से सामने आया है | जहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली और वो इसलिए क्योंकि उसे पुलिस कर्मचारी झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा था |दरअसल दीनानगर के गांव दबुर्जी में एक 22 साल के नौजवान हरजिंदर सैनी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है | बताया जा रहा है हरजिंदर सैनी का गांव की ही एक औरत के साथ काफी लंबे समय से नाजायज संबंध था और अब वो औरत एक पुलिस कर्मचारी के साथ मिलकर हरजिंदर सैनी को परेशान कर रही थी और पुलिस कर्मी औरत के कहने पर मृतक को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहा था जिसके चलते नौजवान ने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली |
मसले पर में मृतक के भाई शेखर चंदर ने बताया कि उसका भाई ट्रक ड्राइवर है जिसके गांव की औरत के साथ 2 वर्ष पहले सबंध थे अब उस औरत के सबंध पुलिस कर्मी के साथ हो गए थे और वो औरत उसके भाई से पैसे की मांग रही थी | इतना ही नहीं पैसे लेने के बाद परेशान कर रही थी। उस औरत ने उसके भाई के खिलाफ पुलिस में दरखास्त दे दी और उसके भाई को पुलिस ने परेशान करना शुरू कर दिया | जिसके चलते भाई ने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली |
वहीं मृतक की मां ने बताया कि इस सबके पीछे पुलिस मुलाजिम और उस औरत का हाथ है | उनकी वजह से ही उसके बेटे ने आत्महत्या की है | उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने महिला के अकाउंट में 25 हजार रुपए भी जमा करवाए थे | मामले में डी.एस.पी मनोज कुमार ने बताया की पुलिस ने मृतक के भाई के बयान लेकर अगली करवाई शुरू कर दी है और जो भी आरोपी होगा उस पर उनपर बनती करवाई की जाएगी। |
उन्होंने बताया की एक औरत द्वारा हरजिंदर के खिलाफ पुलिस में कंप्लेंट दी गई थी जिसको पुलिस ने कल थाने बुलाया था। उससे पहले ही लड़के ने आत्महयता कर ली | बहरहाल अब सच्चाई का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा | लेकिन इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है | वहीं ये मामला आपको भी करता है सावधान |
Watch Video
https://youtu.be/XrKaeuhuL4c
