ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोलन में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का एक मामला सामने आया है | मामले की शिकयत महिला कि ओर से थाना सदर सोलन में दर्ज करवाई गई है |
ऑटो चालक करता था शारीरिक शोषण
महिला का आरोप है कि एक ऑटो चालक ने साल 2017 से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करता था और बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया |
पीड़िता का कराया गया मेडिकल
डीएसपी चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है | उन्होंने बताया की युवती चम्बा की रहने वाली है जिसका मेडिकल करवाया गया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है |



