ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला पहुंचे | जहां, उन्होंने नवरात्र के पहले दिन माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन किये और शीश नवाया | इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में पूजा, घट स्थापना और यज्ञ में हिस्सा लिया | वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से शेड और सीढिय़ों का उद्घाटन करने के साथ-साथ श्री वाटिका और पटियाला मंदिर तक जाने वाले डबल कोरिडोर की आधारशिला भी रखी |
माता के दर्शन और यज्ञ में आहुति देने के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से रूबरू हुए | इस मौके उन्होंने कहा कि मां एक शक्ति है, हमारी संस्कृति हैं | उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता के हित में उन्होंने माता के आगे नतमस्तक होकर कामना की है और माता से मांगा कि हरियाणा हमेशा खुशहाल बने, माता का आशीर्वाद जनता को मिले | वहीं राजनीति से जुड़े सवालों का जवाब न देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज माता का दिन है, तो राजनीति के प्रशन न पूछे जाएं |
Watch Video
https://youtu.be/LMaUge4-feQ
