ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार लोगों को अच्छी सेहत देने का वादा करती है | इसके लिए काम भी किया जाता है | लेकिन क्या हो कि जिस डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है | वही अपनी ड्यूटी से मुंह फेर ले तो क्या कहेंगे ? सरकार और सरकारी व्यवस्था लोगों से सुविधा के नाम पर बस छलावा ही कर रही है | मामला पठानकोट का है | लेकिन इस मामले को देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे | आप हैरान परेशान हो जाएंगे और कह उठेंगे कि ऐसे तंदुरुस्त होगा पंजाब |
पठानकोट में डॉक्टर लोगों की सेहत से ऐसे ही खिलवाड़ कर रहे हैं | जहां लोगों की सुविधा के लिए चलाई जाने वाली नेशनल मोबाइल मेडिकल बस सड़कों पर ही धूल फांक रही है | इतना ही नहीं, जब इस मामले में अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो वो भी हवा में धूल उड़ाते गाड़ी भगाते चले गए |
Watch Video
https://youtu.be/pKl7f4QVt04
