रमसा अध्यापकों के मरणाव्रत का तीसरा दिन, पंजाब सरकार ने 5 अध्यापकों को किया निलंबित

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला में रमसा अध्यापकों का मरणाव्रत तीसरे दिन भी जारी है | वहीं, दूसरी ओर पंजाब सरकार ने 5 अध्यापकों को निलंबित…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला में रमसा अध्यापकों का मरणाव्रत तीसरे दिन भी जारी है | वहीं, दूसरी ओर पंजाब सरकार ने 5 अध्यापकों को निलंबित कर दिया | दरअसल, शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने पहले ही अध्यापकों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी | वहीं, अब अध्यापकों के निलंबन के बाद अध्यापकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है | अध्यापकों ने साफ कर दिया है कि वो सरकार की किसी भी चुनौती से डरने वाले नहीं है |

जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा | उन्होंने कहा कि अभी 11 अध्यापक धरने पर बैठे हैं | लेकिन इसके बाद और भी अध्यापक धरने पर बैठने के लिए तैयार हैं | लेकिन वे सरकार की किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं |

Watch Video

https://youtu.be/r_8fgjIkYEA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *