ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग कांड के अगले साल मनाए जाने वाले शताब्दी समागम को लेकर केंद्र सरकार ने ट्रस्ट के 3 नॉमिनेटेड मेंबर्स की नियुक्ति कर दी है | आपको बता दें, करीब साढ़े 4 महीने से ये पद खाली पड़े थे | वहीं, पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन तरलोचन सिंह को प्रधानमंत्री की चेयरमैनी वाले इस ट्रस्ट का नया मेंबर बनाया गया है | इसके साथ ही अगले साल जलियांवाला बाग के सौ साला समागम की तैयारियां शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है |
आजादी के बाद ये पहला मौका है जब किसी गैरकांग्रेसी को इस ट्रस्ट का मेंबर बनाया गया है | आपको बता दें, ट्रस्ट के इन मेंबर्स का कार्यकाल 5 साल होता है | कांग्रेस के एचएस हंसपाल, अंबिका सोनी और वरिंदर कटारिया का कार्यकाल 24 मई को पूरा होने के बाद से तीनों पद खाली पड़े थे | दरअसल, पर्यटन मंत्री नवजोत सिद्धू ने हाल ही में सांस्कृतिक मामलों के केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात की थी | इस दौरान, उन्होंने इन पदों पर जल्द नियुक्ति का आग्रह किया था, क्योंकि इसके कारण बाग के सारे कामकाज रुके हुए थे और समागम की तैयारियां ठप पड़ी थीं |
Watch Video
https://youtu.be/Uu74ZMsc6Aw
