KBC वाले दविंदर हर शनिवार खिलाते हैं 5 रुपये में भरपेट खाना, केबीसी से ज्यादा नेक काम की वजह से मशहूर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठने वाले दविंदर सिंह महज 5 रुपये में लोगों का पेट भर रहे हैं। यह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठने वाले दविंदर सिंह महज 5 रुपये में लोगों का पेट भर रहे हैं। यह हर शनिवार को सेक्टर-28 के मेट्रो स्टेशन पर इनोवा गाड़ी में आप की रसोई चलाते हैं। लोगों से पांच रुपये भी इसलिए लेते हैं, ताकि कोई यह न महसूस करे कि वह मुफ्त में खाना खा रहा है। सितंबर की 20 तारीख को कौन बनेगा करोड़पति में 6 लाख 40 हजार रुपये जीतने वाले सेक्टर-28 निवासी कंप्यूटर इंजिनियर सरदार दविंदर सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। गुड़गांव की कंपनी में बतौर सीनियर मैनेजर दविंदर केबीसी में रकम जीतने को लेकर कम, बल्कि आप की रसोई को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं।

davinder singh KBC

दविंदर सिंह अपने घर के पास सेक्टर-28 के मेट्रो स्टेशन के पास हर शनिवार को सिर्फ 5 रुपये में लोगों को भरपेट भोजन कराते हैं। केबीसी में दविंदर ने जब इस अनोखी रसोई के बारे में महानायक अमिताभ बच्चन को बताया तो वह भी सुनकर खासे प्रभावित हुए। दविंदर का कहना है कि गुरुद्वारों में बड़े-बुजुर्गों की सेवा करते देख बचपन से ही उन्हें सीख मिली कि जरूरतमंद को भरपेट खाना खिलाओ।

DAVINDER SINGH KBC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *