ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पुंछ जिले की मेंढर तहसील में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। मरे हुए व्यक्ति को अगर आप अपने सामने जीवित देख लें तो जाहिर सी बात है कि आप अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं करेंगे। विश्वास करना मुश्किल है। मामला बीते सात माह पहले का है मेंढर सब डिवीज़न के अंतर्गत पड़ने वाला दूर दराज का इलाका कसाब में एक युवक जिस का नाम मोहम्मद मुज़मिल था उसे मृत घोषित कर दिया गया था | जब वापिस आया तो वो जिंदा है लेकिन उस के परिजनों ने उस का मुस्लिम रीति रिवाज के साथ उस का अंतिम संस्कार किया था।
मेंढर तहसील के कस्बा गांव का निवासी मुहम्मद मुमजील पुत्र माजीम अली घर से गायब था। परिवार के सदस्यों ने 12 मार्च के समाचार पत्र में रेलवे पुलिस द्वारा दिए गए विज्ञापन को देखा, जिसमें सांबा जिले के विजयपुर में रेलवे ट्रेक के पास से अज्ञात शव मिलने की सूचना छपी थी। परिजनों ने विजयपुर पुलिस को सूचित किया कि यह उनके बेटे का शव है जो कि पिछले कुछ समय से घर से गायब था।
13 मार्च को परिजन विजयपुर पहुंचे। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव उन्हें सौंप दिया। परिवार के सदस्यों ने शव को गांव में दफन कर दिया। डेढ़ माह के बाद मां को फोन आया कि मैं मुमजील बोल रहा हूं। मैं मजदूरी करने गया था और वापस लौट रहा हूं। मुमजील घर लौट आया। पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज कर लिए लेकिन अब भी पुलिस इस मामले को हल नहीं कर पाई कि जिस शव को परिवार के सदस्यों ने दफन किया है |
वह शव आखिर था किसका। रेलवे पुलिस की टीम ने कस्बा गांव में लोगों के बयान भी लिए। अब पुंछ और रेलवे पुलिस विजयपुर मामले को हल करने में जुटी हैं कि आखिर वह शव किसका था जो रेलवे ट्रैक से मिला और उसे मुमजील समझ कर दफन कर दिया गया।
