ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पुलिस जब से गैंगस्टर विक्की गौंडर जैसे मशहूर और अपनी दहशत से कई खतरनाक काम करने वाले को मौत के घाट उतारा है तब से पुलिस विभाग गैंगस्टरों को लेकर कई बड़े बड़े कार्रवाई कर रही है। ऐसी ही पुलिस ने एक और कार्रवाई की है।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीली दवाईयों और हथियार सहित गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप का मैंबर मनजिंदर सिंह डिप्पल है।
साथ ही पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किया गया जग्गू भगवानपुरियां ग्रुप का मैंबर किसी अन्य ग्रुप के मैंबर को मारने की फिराक में था। साथ ही पुलिस का ये भी कहना है कि गिरफ्तार किया गया डिप्पल गैंगस्टर सी कैटेगरी का गैंगस्टर है और पहले से ही इस पर कई मामले दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान डिप्पल से 800 नशीली गोलियां और एक देसी पिस्तौल भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


