ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले की एक ऐसा दुकान जहां पर हवाई जहाज के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल को बेचा जाता है। इस अजीब से मामले के सामने आने के बाद कहा जा सकता है कि आज के समय में हर एक काम सभंव है पर वो काम यदि कानूनी नहीं होता है तो इसका अंजाम भी बुरा भुगतना पड़ सकता है।
बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे के एक ढाबे पर कुछ लोग एविएशन टरबाइन फ्यूल यानि की जहाज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेल को गैर कानून ढंग के साथ बेच रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस धंधे को कर रहे करीब 8 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार किए हुए लोगों ने बताया कि वो इस हवाई तेल को एनिएशन टरबाइन फ्यूल टैंकरों से गैर कानूनी तरीके साथ मथूरा से गाजियाबाद भेजा जाता था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले के 8 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 3 आरोपी फरार बताए जा रहे है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।


