ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पूर्व नेता विपक्ष और आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल खैरा के काफिले की पायलट गाड़ी ने एक 6 साल के मासूम बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था पर इस मामले के दो दिन बाद बच्चे को को लेकर एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
सूत्रों से पता चला है कि बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। बच्चा अपने जख्मों का दर्द ना सहन करते हुए अस्पताल में उसने अपनी आखिरी सांस ले ली है। गौरतलब है कि सुखपाल खैरा के काफले की गाड़ी जब गोलेवाल से आ रही थी तो काफले की पायलट कार ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया।
इस कारण बच्चा गंभीर जख्मी हो गया था। पर जानकारी मिली है कि बच्चे की मौत हो गई है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि सुखपाल खैरा इस मामले के बाद पीड़ित परिवार से मिले भी नहीं है।


