ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:समराला में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने करीब 5 करोड़ रूपये की हेरोइन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि सुचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए नाकाबंदी की।
इस नाकेबंदी दौरान पुलिस ने एक किलो हेरोइन बरामद की साथ ही पुलिस ने दो नशा तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


