पंजाब के लोगों को पेट्रोल-डीजल पर और राहत नहीं, सीएम की बैठक टली

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  देशभर में पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगातार हो रहे बढ़ौतरी होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  देशभर में पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगातार हो रहे बढ़ौतरी होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर बीते दिन केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2.5 रूपये कम करने का ऐलान किया। साथ ही वित्त मंत्री अरूण जेटली ने सभी राज्यों की सरकारों से अपील की वो भी इस मामले पर विचार करें।

petrol diesel 1

जिस पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विचार करने के लिए एक मीटिंग बुलाई पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिह ने इस मीटिंग को टाल दी है। इस मीटिंग को कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को दिल्ली में करेंगे।

captain amarinder

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर होने वाली मीटिंग से पंजाब के लोगों को आस हो गई थी कि उनको कुछ राहत मिल जाएगी पर लोगों को अपनी उम्मीद को पूरी होने या होने का सोमवार तक इंतजार करना होगा। वहीं दूसरी तरफ यदि बात की  जाए दूसरे राज्यो को तो हरियाणा में लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत मिल चुकी है।

petrol diesel

बता दें कि हरियाणा में पेट्रोल-डीजल को 5 रूपये तक सस्ते कर दिया है और साथ ही हिमाचल में भी 5 रूपये सस्ता कर दिया है। गौरतलब है कि वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने अभी तक सिर्फ 2.50 रूपये तक ही दामों को कम किया है। जिस कारण पंजाब सरकार पर ये सवाल उठ रहे है कि केंद्र सरकार, हरियाणा और हिमाचल पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लिए गए फैसले के बाद भी पंजाब सरकार चुप्पी साध कर क्यों बैठी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *