ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वहीं केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल डीजल कीमतों को लेकर 2.50 रुपए की राहत देने के बाद शिरोमणी अकाली दल के सांसद प्रेमसिंह चंदूमाजरा का बयान सामने आया है | चंदूमाजरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने तो अपना टैक्स कम कर दिया है पंजाब सरकार को भी करना चाहिए पंजाब सरकार अगर अपने वैट में 50% की कटौती कर दे तो कीमतों में काफी कमी आएगी यह सीधा सीधा उनके खजाने में जा रहा है बल्कि उन्हें लोगों को राहत देनी चाहिए। वहीं 7 अक्टूबर को पटियाला में होने वाली अकाली दल की रैली को लेकर भी चंदूमाजरा ने अपनी बात रखी |
चंजूमाजरा ने कहा कि पटियाला में जो रैली हो रही है उसमें अकाली दल पंचायत चुनावों में बूथ कैपचरिंग से लेकर सभी मामले उठाएंगा और साथ में पेट्रोल डीजल का मामला भी रहेगा। नवजोत सिंह सिद्धू के मामले में पाकिस्तान की तरफ से बयान कि कोई बातचीत नहीं हो रही है इस पर चंदूमाजरा ने कहा कि हमें सिद्धू की बातों पर पहले भी यकीन नहीं था क्योंकि वहां की तरफ से कोई बात हुई ही नहीं थी हम अपनी तरफ से लगे हुए हैं हमारा मानना यह है कि जगह की अदला-बदली ही इसका एकमात्र हल हो सकता है। वहीं संगरूर में सुखबीर बादल का विरोध होने के मद्देनजर चंदूमाजरा ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं और कांग्रेस के नेता हैं जो बौखला गए हैं हमारी जो रैली होने वाली है उसका डर में समाया हुआ है और वही काम करवा रहे हैं।
Watch Video
https://youtu.be/3DQbkmo0c24
