सनसनीखेज मामला: नाबालिग ने पुलिस कर्मचारियों सहित 18 लोगों पर रेप के लगाये आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में लड़कियों के साथ दरिंदगी थमने का नाम नहीं ले रही है | अभी रेवाड़ी का मामला ठंडा भी नहीं हुआ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में लड़कियों के साथ दरिंदगी थमने का नाम नहीं ले रही है | अभी रेवाड़ी का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि कैथल से एक सनसनीखेज मामले सामने आया है, जहां एक नाबालिग ने पुलिस कर्मचारियों सहित 18 लोगों पर रेप करने का आरोप लगाया। नाबालिग युवती ने पुलिस अधिकारियों सहित 18 लोगों पर उसके साथ एवं उसकी मां के साथ रेप का केस दर्ज करवाया। नाबालिगा ने बताया कि उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई। महिला थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  kaithal haryana Rape

मामले की जांच महिला थाना प्रभारी निर्मला कर रही है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि इसी लड़की ने पहले अपने पिता पर रेप करने का आरोप लगाया था। जिसके खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता थाना कलायत में गई और कहा कि उसने अपने पिता पर रेप का गलत आरोप लगाया था, क्योंकि उस पर गलत ब्यान देने के लिए दबाव बनाया गया था। उसने मामला रद्द करने के लिए कहा। जिस पर पुलिस अधिकारी ने उसे अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर बताया।

kaithal haryana Rape

अब उसी लडकी ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे घर में बंधक बना कर रखा था ताकि वह अपना बयान न बदल सके। लोगों ने गलत ब्यान देने के लिए उस पर दबाव डाला और उनसे जबरदस्ती रुपए भी लिए। गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने लोगों के साथ मिल कर उनके खिलाफ सजिश रची थी। इतना ही नहीं जो मामला उसने पहले दर्ज कराया था। उसके जांच अधिकारी एएसआई शमशेर सिंह पर आरोप लगाया कि उसने उसके साथ व उसकी मां के साथ रेप भी किया। उसने उनके साथ मारपीट भी और जान से मारने की धमकी भी दी।

kaithal haryana Rape

रेप करने में गांव के लोगों ने उसकी मदद की। रेप के दौरान वे उसके घर के बाहर पहरा देते रहे। पुलिस ने युवती की शिकायत  धारा 323, 342, 184, 376डी, 120 बी व पोस्को एक्ट के तहत महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने पहले अपने पिता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। अब उसने मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के लिए डीएसपी राम कुमार के नेतृत्व के एसआईटी का गठन किया गया है। जो मामले की जांच करेगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा। पीड़िता के अदालत के समक्ष ब्यान करा दिए गए हैं।

kaithal haryana Rape

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *