ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे से नौजवानों की मौत और किसानों की कर्ज के कारण हो रही मौत थमने का नाम नहीं ले रही है। जिस कारण पंजाब सरकार के द्वारा किए गए लाखों दावे खोखले नजर आ रहे है।
ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां पर एक किसान ने कर्ज से परेशान हो आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी अनुसार किसान पर करीब 17 लाख का कर्ज था जिस कारण वो काफी परेशान रहता था इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कर्रवाई शुरू कर दी है।

