18 नबवंर को होगा WWE रेसलिंग का फाइनल मुकाबला, नंगल में होगा फाइनल मुकाबले का आयोजन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: WWE के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली की ओर से कराए जा रहे रेसलिंग मुकाबलों का फाइनल मुकाबला 18 नवंबर को नंगल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: WWE के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली की ओर से कराए जा रहे रेसलिंग मुकाबलों का फाइनल मुकाबला 18 नवंबर को नंगल में होगा | इसी को लेकर सतलुज सदन नंगल में ग्रेट खली दलीप सिंह राणा के साथ प्रदेश के विधानसभा स्पीकर राणा केपी ने एक विशेष बैठक की | रेसलिंग मुकाबले में देश विदेश के करीब 45 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं |

स्पीकर राणा केपी सिंह ने कहा कि नंगल में रेसलिंग का फाइनल मैच होना इस इलाके के लिए बहुत ही मान वाली बात है | उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह का नेतृत्व में नौजवानों को खेल की तरफ प्रेरित करन का प्रयास किया है | उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन ऐसे मुकाबलों के लिए उपयुक्त माहौल तैयार करने के लिए पूरी तरह् ज़िम्मेदार है और खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को भी ध्यान में रख कर प्रबंध किये जाएंगे |

देश विदेश के करीब 45 रेसलर इस कुश्ती दंगल में भाग लेने के लिए नंगल में आएंगे | जबकि इससे पहले चार मुकाबले हरियाणा में होंगे | उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध कलाकार श्री बब्बू मान और हरियाणा से सपना चौधरी समेत बहुत सी कलाकार भी सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत करेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *