ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: माछीवाड़ा के गांव शताबगढ़ में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी |मृतका अमलोह के गांव हिम्मतगढ़ की रहने वाली थी | जानकारी के मुताबिक मृतका 5 बच्चों की मां थी | वहीं, मृतका की मौत के पीछे जो वजह रही, वो जानकार आप हैरान रह जाएंगे |
खून से सने फर्श और दीवार की तस्वीरें आपका दिल दहला देंगी | दरअसल, माछीवाड़ा के गांव शताबगढ़ के रहने वाले युवक का अमलोह के गांव हिम्मतगढ़ की रहने वाली महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था | बीते शनिवार महिला अपनी बेटी के विवाह के कार्ड बांटने को कहकर घर से निकली थी | लेकिन, रात को घर लौटने की बजाय शताबगढ़ में अपने प्रेमी के पास ही रुक गई | जहां, दोनों खेतों में बनी मोटर के कमरे में रुके थे | इसी दौरान महिला और उसके प्रेमी के बीच शारीरिक संबंध बनाने को लेकर विवाद हो गया | जो इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में धुत्त युवक ने आपा खो दिया और महिला के सिर पर मोटे डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी |
वहीं, गांव का किसान अजमेर सिंह जब सुबह खेतों में फसल देखने गया तो उसने मोटर के कमरे में खून से सना महिला का शव देखा | जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी |
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी और SHO पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे | वहीं, पुलिस ने जांच के बाद हत्या की गत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने शराब के नशे में हत्या की वारदात को अंजाम दिया | फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है |
Watch Video
https://youtu.be/ZF6ykO8F-t4
