ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में डेंगू के डंक का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है | पंजाब के लोग डेंगू से परेशान हैं | कई लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे है | वहीं इस बीमारी ने प्रशासन की बीमार कारगुजारी की भी पोल खोल कर रख दी है | मामला संगरूर का है | पूरे पंजाब में संगरूर एक ऐसा शहर है जो पिछले साल के डेंगू के आंकड़ों से 6 गुना बढ़ा हुआ है |
संगरूर में डेंगू की मार इस कदर फैली है कि हर एक घर डेंगू का मरीज है | लेकिन आंकड़ें कुछ और ही बयां करते हैं | सरकारी अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक महज 273 मरीज ही डेंगू पॉजिटिव है | वहीं दूसरी तरफ सरकारी अस्पताल के पास न तो सही आंकड़े हैं और न ही कोई स्वास्थ्य के साथ जुड़े सुविधाएं | जिस कारण ज्यादातर लोग डेंगू का इलाज बाहर ही करवा रहे है |

