ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरदासपुर के गांव भम्बोई के रहने वाले सेना के जवान जगप्रीत सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई | बताया जा रहा है कि उसी बटालियन के जवान ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी |
जगप्रीत अपनी बटालियन के साथ ब्रिज विहार में किसान सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के तौर पर मौजूद थे | ड्यूटी के दौरान ही दोनों जवानों में झगड़ा हो गया जिसके बाद दूसरे जवान ने गुस्से में आकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी |

