ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला से एक ऐसा दिल दिहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक बार फिर से सरकार के लड़किंयों की सुरक्षा को लेकर किए गए लाखों दावों को खोखले साबित कर दिया। वहीं बात करें सोशल मीडिया की तो इसके द्वारा कई तरह के अपराध से जुड़े मामले सामने आए है जिस कारण लोगों को सोशल मीडिया को सावधानी से बरतने के लिए जागरूक किया है।
ऐसा ही मामला पंचकूला से सामने आया है जहां पर एक महिला को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना काफी महंगा पड़ गया। मिली जानकारी अनुसार महिला ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक युवक के साथ दोस्ती हो गई। ये दोस्ती इतनी ज्यादा बढ़ गई महिला युवक के साथ मिलने के लिए भी तैयार हो गई। युवक ने महिला को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया था।
युवक ने इस बात का फायदा उठाते हुए महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर अपनी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। कहा जा रहा है कि आरोपी और महिला की दोस्ती को केवल दो महीने ही हुए थे। वहीं दूसरी तरफ महिला ने आरोपी की शिकायत पुलिस को की और पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी मोरनी का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


