दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, धारा 144 लागू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  दिल्ली में आज देशभर के 26 किसान जत्थेबंदियां अपनी मांगो को लेकर केंद्र सरकार और सूबा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  दिल्ली में आज देशभर के 26 किसान जत्थेबंदियां अपनी मांगो को लेकर केंद्र सरकार और सूबा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। मिली जानकारी अनुसार दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को रोकने के लिए कई इलाकों में धारा 144 को भी लागू कर दिया है। सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

farmer

जिस कारण दिल्ली पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। सूत्रों से पता चला है कि इस प्रदर्शन के चलते यूपी और दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेंगा। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए कई पुख्ता प्रबंध किए हुए है।

farmer

गौरतलब है कि प्रदर्शन कर रहे किसानों की करीब 21 मांगे है जिलमें स्वामीनाथन रिपोर्ट, किसानों का कर्जा मांफ करने के साथ साथ एमएमपी फसलों के रेटों को बढ़ाने की भी मांग की गई है। सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे किसानों में पंजाब के 4 जत्थेबंदियां भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *