SAD ने की प्रेस कांफ्रेंस, SAD ने कांग्रेसी नेता पर लगाए आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिरोमणी अकाली दल के प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा और पूर्व मंत्री गुलज़ार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिरोमणी अकाली दल के प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा और पूर्व मंत्री गुलज़ार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला किया | शिरोमणी अकाली दल ने बीते दिनों हेरोइन के साथ पकड़े गए कांग्रेसी नेता गुरइकबाल सिंह रूपा के मामले को लेकर यह प्रेस कांफ्रेंस की | विरसा सिंह वल्टोहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता गुरइकबाल सिंह रूपा से आधा किलो हेरोइन  पकड़ी गयी थी लेकिन राजनितिक दबाव  में आकर पुलिस ने सिर्फ 2 ग्राम हेरोइन का पर्चा दर्ज किया |

वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेसी सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा की गुरइकबाल सिंह रूपा फंसाया गया है | उन्होंने अकाली दल प्रवक्ता के लगाए गए आरोपों को झुठ कहा है और कहा कि जो व्यक्ति विधान सभा में खड़े हो कर खुद को आतंकवादी कह चूका हो उसकी बातों पर कोई यकीन कर सकता | वहीं उन्होंने वल्टोहा पर खुद नशा बेचने के आरोप लगाए |

Watch Video

https://youtu.be/t3vc3Txi5VQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *