ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुछ दिन पहले पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में बेमौसम बारिश के बाद सभी दरियों का पानी काफी तेज हो गया था | जिसके बाद पानी में गुज्जर बिरादरी के तीन युवकों की जान बीएसएफ के अधिकारियों ने बचाई थी | जिसको लेकर अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अधिकारियों को सम्मानित किया |
इस दौरान सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर बीएसएफ हेडक्वार्टर में 49 जवानों को सम्मानित करते हुए उनका धन्यावाद किया कि उनहोंने तीन युवको की जान बचाई है | वहीं बीएसएफ के डीआईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके दोबारा पहले ही रेस्क्यू के लिए चार टीमों का गठन किया गया था जो कि बीएसएफ के अधिकारियों के टुकड़ों में बांटा गया था वही जब शाहपुर में उनको सूचना मिली की तीन युवक पानी में डूब चुके हैं और तुरंत ही उनकी टीम के ढूंढने के लिए पानी में रवाना हुई और रेस्क्यू किया गया |


