ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: PM Modi ने आज 48वीं बार रेडियो कार्यक्रम में ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया | पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए कहा, ‘कल (29 सितंबर) भारत के सवा-सौ करोड़ देशवासियों ने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए पराक्रम पर्व मनाया।
PM ने कहा हमारे सैनिक अपनी जान जोखिम में डालकर देशवासियों की रक्षा करते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि पराक्रम पर्व जैसा दिवस युवाओं को हमारी सशस्त्र सेना के गौरवपूर्ण विरासत की याद दिलाता है और देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए हमें प्रेरित भी करता है।
PM ने कहा आतंकवाद को भडावा देने वालों को मुंहतोड़ ज़वाब दिया था।’ उन्होंने कहा, ‘पराक्रम पर्व पर देश में अलग-अलग स्थानों पर हमारे सशस्त्र बलों ने प्रदर्शनियां लगाईं, ताकि देश के नागरिक खासकर युवा-पीढ़ी यह जान सके कि हमारी ताकत क्या है, हम कितने सक्षम हैं |
Watch Video
https://youtu.be/q-dAGpMTJ8A
